![]() |
| फोटो स्रोत |
टीवी में, यूट्यूब
विडियोज में कुकिंग शो देखते समय आपने ने गौर किया होगा कि कुक अक्सर मसाले, सामान
और अन्य चीज़ें डालते समय चम्मच से किसी कटोरे या बर्तन से कडाही में डालते हैं.
क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि कुछ सामान या पेस्ट बर्तन में छूट गया है. जिसे
निकालने की जहमत वो नहीं उठाते. मै देख कर सोचता हूँ क्या इस कुक उस चीज़ को वेस्ट
कर दिया ? थोडा हाथ लगा कर साफ़ कर दे तो क्या चला जायेगा. क्या बर्बाद करना और
किफायती होना गलत है ? फैशन में नहीं है ?
फिर सोचता हूँ शायद
बन्दा हिसाब से सामान प्रयोग कर रहा है जिससे कि खाने में अनुपात गडबडा न जाये.
अरे तो फिर उसी हिसाब से सामान तैयार करना चाहिए था न ! शायद एक मध्यमवर्गीय ऐसे
ही छोटी छोटी चीज़ों पर गौर करता है. पर भारत जैसे देश में, जहाँ कुछ गरीब लोग भूखे
मर जाते हैं, क्या किफ़ायत गलत है ?. भाई अगर पैसा बढ़ा है तेरे पास और वेस्ट ही
करना है तो दे दे किसी और को, किसी गरीब को. ऐसे क्यों कर रहा है कि किसी के काम
का ही न रहे.
अब एक दिन एक साउथ इंडियन कुकिंग शो देख रहा था यूट्यूब पर. पर इस बार कुछ अलग था. खाना बनाने वाली कुक जिसका
विडियो में सिर्फ हाथ दिख रहे थे. (भाई टॉप व्यू था कैमरा) उसने सामग्री डालने के
बाद बकायदा हाथ से बर्तन का मिश्रण साफ़ करके बर्तन में डाला. आहा हा ! क्या सुकून
मिला देख के, ये देखो इसे कहते हैं सलीका ! क्या उत्तरभारतीय ज्यादा ही हवा में
उड़ने लगे हैं ?
होटल में जाओ या किसी
पार्टी में खाना थाली प्लेट में छोड़ना एक कल्चर बन गया है. सामने वाला क्या सोचेगा
टूट ही पड़ा है बन्दा खाने पर. सच में ! वाकई ?? क्या आप जानते हैं जर्मनी,
स्विट्ज़रलैंड और इटली में खाना वेस्ट करने पर आपको पेनाल्टी भरना पड़ सकता हैं. पर
नहीं जी हममें से कुछ भारतीयों की तो सारी रईसी खाना छोड़ने में ही है जी ! भई आप
आजाद इंडिया के निवासी हो ! हम क्या बोलें आप समझदार तो आपसे हमसे ज्यादा ही हो.
